सीएए के खिलाफ सड़क पर उतरे कई संगठन, कहा- भारत की आत्मा पर हमला कर रही है केंद्र सरकार


उदयपुर| नागरिकता संशाेधन कानून काे लेकर चल रहे भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत बुधवार काे अाेबीसा माेर्चा ने बापू बाजार में 56 फीट लम्बे बैनर पर हस्ताक्षर करवाए। मोर्चा अध्यक्ष रेवाशंकर माली ने बताया कि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उसके बाद कार्यकर्ताओं अाैर राहगीरों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर इस कानून का समर्थन किया। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रमाेद सामर, कुंतीलाल जैन, पार्षद छाेगालाल भाेई, सरदार पटेल मण्डल में मण्डल अध्यक्ष हजारी जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभु जैन सहित कई कार्यकर्ता माैजूद थे। इधर, भाजपा युवा माेर्चा के देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जाेशी ने बताया कि नागरिकता संशाेधन कानून काे लेकर 11 जनवरी से 23 जनवरी तक जन जागरण पखवाड़ा मनाया जायेगा। 11 को जयपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतीश पूनिया जनजागरण पखवाड़े का आरंभ करेंगे। जिला स्तर पर 12 जनवरी से इसकी शुरुआत हाेगी। संभाग स्तर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ को प्रभारी लगाया गया है।

उदयपुर. नागरिकता संशाेधन कानून के विराेध में प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति माेर्चा के कार्यकर्ता।

नागरिकता संशाेधन कानून के विराेध में बहुजन क्रांति मोर्चा के देशव्यापी अाह्वान पर बुधवार काे शहर में भी विराेध प्रदर्शन हुअा। सभा काे संबाेधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक बाबूलाल घावरी ने कहा कि तरह-तरह के कानून लाकर देश का ध्यान आम मुद्दों परेशानियों से भटकाया जा रहा है। महिला प्रगतिशील एसोसिएशन की प्रोफेसर सुधा चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर भारत की आत्मा संविधान पर हमला कर रही है। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के महासचिव पीआर सालवी ने कहा कि देश में उच्च शिक्षण संस्थानों पर केंद्र सरकार के इशारे पर हमले कराकर देश की भावी पीढ़ी के छात्रों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। उमर फारूक, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सत्यवान सिंह मेहरा, अंजुमन सदर मुजीब सिद्दीकी, मोहम्मद रिजवान, मुनव्वर अहमद, मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श प्यारा भाई, मौलाना सोबदार आलम, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के मोहम्मद अनीस अब्बासी भी माैजूद थे। पीआर सालवी ने बताया कि इससे पहले बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली हुई जाे कि बापूबाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल,चेतक सर्कल होते हुए कलेक्ट्री बाहर पहुंची।

इधर, सीएए के समर्थन में भाजपा के संगठनों का हस्ताक्षर अभियान